RADA
खेल

NZ vs ENG: जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के नाम एक से एक रिकॉर्ड है। उनके कई रिकॉर्ड्स को विराट कोहली ने धवस्त किया है। लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स पर इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट नजरें लगाए बैठे हैं। उनमें से एक बड़े रिकॉर्ड को रूट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में तोड़ दिया है। इंग्लैंड ने ये मैच आठ विकेट से अपने नाम किया।
क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच की चौथी की पारी के दौरान रूट ने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा। इंग्लैंड को जीतने के लिए महज 104 रनों की जरूरत थी। अपना पहला मैच खेल रहे जैकब बेथल ने नाबाद 50 और रूट ने नाबाद 23 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

23 रनों की पारी खेलने के साथ ही रूट ने सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह टेस्ट मैचों में चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट अपना 150वां टेस्ट खेल रहे थे। अब वह चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था। सचिन ने टेस्ट मैचों की चौथी पारी में 1625 रन बनाए हैं। रूट के नाम अब 1630 रन हो गए हैं। इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 1611 रनों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

इंग्लैंड की शानदार जीत

रूट पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कम स्कोर करने के बाद भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम मेजबानों पर पूरी तरह से हावी रही। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 348 रन बनाने में सफल रही थी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 499 रन बना 151 रनों की बढ़त ले ली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 254 रन बनाते हुए इंग्लैंड को 104 रनों का टारगेट दिया जो उसने आसानी से हासिल कर लिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका