छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ जारी, सात नक्सली ढेर

जगदलपुर । जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार इथुरुनगरम के चालपाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 5:30 बजे ग्रेहाउंड्स जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सली फायरिंग करने लगे। ऐसे में जवानों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से सात नक्सलियों के शव मिले हैं। एके-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े नक्सली भी मारे गए हैं। ग्रेहाउंड्स फोर्स मौके पर ही मौजूद है।  क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान
मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इसमें कुरसम मंगू उर्फ बदरू (तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर), मधु (डिविजनल कमेटी मेंबर), मुचाकी देवल (एरिया कमेटी मेंबर), जयसिंग पार्टी सदस्य, किशोर पार्टी सदस्य और कामेश पार्टी सदस्य शामिल है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रदेश में इस साल 207 से अधिकर नक्सली मारे गए हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button