पंजाब
Trending

अकाल तख्त का सुखबीर बादल की धार्मिक सजा पर फैसला आज 

चंडीगढ़ । अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत करीब डेढ दर्जन पूर्व मंत्रियों को धार्मिक सजा सुनाएंगे। पंजाब में अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई धार्मिक गलतियों के लिए बादल को पहले ही दोषी करार देते हुए तनखैया घोषित किया जा चुका है।

सुखबीर समेत पंजाब की पूर्व बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान रहे मंत्री भी अकाल तख्त के समक्ष पेश होकर अपने धार्मिक गुनाहों को स्वीकार कर चुके हैं। आज अमृतसर स्थित अकाल तख्त पर पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व की बैठकों में अकाली नेताओं को दोषी करार दिए जाने के आधार पर चर्चा होगी। इसके बाद दोषी पूर्व मंत्रियों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह अकाल तख्त साहिब से सभी नेताओं को सजा सुनाएंगे। इस मौके पर जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह कौम के नाम संदेश भी जारी कर सकते हैं।

क्या होती है तनखैया की सजा

सिख धर्म से जुड़े लोग जानते हैं कि तनखैया क्या होता है। तनखैया का मतलब होता है धार्मिक गुनहगार या दोषी व्यक्ति का हुक्का-पानी बंद करना। कोई भी सिख अपने धार्मिक नियमों को ताक पर रखकर कोई फैसला लेता है तो अकाल तख्त को अधिकार है कि उसे उचित सजा दे। तनखैया घोषित किया गया व्यक्ति न तो किसी भी तख्त पर जा सकता है और न किसी सिंह से अरदास करवा सकता है, अगर कोई उसकी तरफ से अरदास करता है तो उसे भी कसूरवार माना जाता है। आरोपी सिख संगत के सामने पेश होकर अगर अपनी गलती की क्षमायाचना करता है उसे माफ भी कर दिया जाता है। सुखबीर बादल के माफीनामा सौंपने पर भी उन्हें माफी नहीं दी गई। उन पर सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ जाने के आरोप सिद्ध हुए और उन्हें तनखैया करार दे दिया गया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका