RADA
छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 काे छत्तीसगढ़ प्रवास पर

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल हाेंगे, इसके बाद बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर रवाना हाे जाएंगे।
गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को जगदलपुर पंहुचकर एक रात बस्तर के जगदलपुर में ही बिताएंगे। प्रदेश में नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी लेंगे। वहीं 14 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम काे दिल्ली लौट जाएंगे। अमित शाह बस्तर ओलंपिक में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सरकार ने बस्तर के युवाओं को खेल गतिविधियाें से जोड़ने के लिए इसकी शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में शांति बहाली का बड़ा संदेश दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे को लेकर बताया कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को रायपुर में पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल हाेंगे इसके बाद बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर रवाना हाे जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका