छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 4 ने छोटापारा में नक्शा स्वीकृति के विपरीत अतिरिक्त निर्माण पर कार्यवाही की

 एक दुकान को सीलबंद किया, प्रथम एवं द्वितीय तल पर जारी निर्माण को रुकवाया0

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं निगम जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत छोटापारा क्षेत्र के मस्जिद के समीप नक्शा स्वीकृति के विपरीत अतिरिक्त निर्माण पर कार्यवाही की है

सम्बंधित निर्माणकर्ता द्वारा प्रथम एवं द्वितीय तल पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की कार्यवाही की गयी है नीचे भूतल पर एक नवनिर्मित दुकान को सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी है एक अन्य दुकान चालू हालत में मिली है, उसे लेकर स्थल पर सम्बंधित निर्माणकर्ता को भविष्य के लिए नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button