विशेष
Trending

ईंटा बनाने के पैतृक व्यवसाय में सहायक सिद्ध हो रहा महतारी वंदन की राशि

गौरेला पेंड्रा मरवाही । मरवाही  गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही विकासखण्ड के ग्राम धरहर की बिंदिया बाई प्रजापति पूरे परिवार के साथ मिलकर ईंटा बनाने के पैतृक व्यवसाय से जीवनयापन करती है। उन्हें जबसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महिने एक-एक हजार रूपए मिल रहा है, उनके चेहरे में खुशी की चमक आई है।

बिंदिया बाई महतारी वंदन की राशि का उपयोग अपने ईंट व्यवसाय के कारोबार को बढ़ाने में कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर बिंदिया बाई को पहले ईंट बनाने के लिए मिट्टी, पकाने के लिए भूंसी-लकड़ी आदि के लिए उधारी लेना पड़ता था, अब उन्हें दूसरों के सामने हाथ फेलाना नहीं पड़ता। बिंदिया बाई को मार्च 2024 से हर महिने हजार रूपए मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। बिंदिया बाई ने बताया कि मुझे जब से महतारी वंदन की राशि मिल रहा है, तब से मेरे परिवार में खुशहाली आया है। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने पर दोहरी खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button