छत्तीसगढ़
Trending

डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को विधायक सुनील सोनी, गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के कलेक्टोरेट चौक के सामने स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद  सुनील वान्द्रे, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि  प्रकाश रामटेके, सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री भोजराज गौरखड़े, शैलेश बड़गे,  विनोद भारती, चैतराम अग्रवाल सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों, महिलाओं ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper