अपराध
Trending

Korba Crime : पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला, एक की मौत, 

काेरबा  । कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में देर रात हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें पत्नी सतरूपा साहू की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

दर्री थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने बीती रात पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी , इसके बाद आराेपित ने अपने दोनों बच्चियों पर भी वार किया, जिससे एक बच्ची की हालत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

युवक ने खुद भी अपना नस काट लिया है। वहीं खबर मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper