
जम्मू-कश्मीर । श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में आज एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी।

न्यूज एजेंसी, एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में सोमवार को एक संदिग्ध बैग मिला। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने बैग की जांच की तो उसमें आईईडी मिला। सुरक्षाबलों ने आईईडी को तत्काल कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया।

