छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री  साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर साइंस काॅलेज में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री  केदार कश्यप ने आज जायजा लिया। इस अवसर पर खेल मंत्री  टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक  राजेश मूणत उपस्थित थे।

मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई रखने, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने प्रवेश द्वार और निकासी द्वार में फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए, ताकि अलग-अलग वर्ग के लोगों को कार्यक्रम स्थल में पहुंचने में दिक्कतें न हो। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी  संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप, जनसंपर्क अपर संचालक  जे.एल. दरियो, अपर संचालक  उमेश मिश्रा भी उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button