अपराध
Trending

झांसी में पति-पत्नी पर हमला, दाेनाें की माैत, आराेपी गिरफ्तार

झांसी । जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह घर में घुसकर गांव के एक युवक ने पति-पत्नी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

कुटोरा निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह दूध बेचकर घर पहुंचा था। तभी गांव के एक युवक ने घर में घुसकर तलवार से उस पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

अचानक हुए इस हमले में पुष्पेन्द्र को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तलवार से कई प्रहार होने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

पति को तड़पता देख बचाने आई पत्नी 35 वर्षीय संगीता पर भी हमलावर युवक ने तलवार से हमला कर दिया। दोनों को मरणासन्न अवस्था में तड़पता हुआ छोड़कर हत्यारोपित वहां से भाग निकला। चींखपुकार सुनकर एकत्रित आसपास के लोगों ने जब देखा तो पुष्पेंद्र की सांसें थम गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

जबकि लहूलुहान संगीता की मौत उपचार के लिए गुरसरांय ले जाते समय हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper