पंजाब
Trending

सुखबीर बादल ने मुक्तसर साहिब में किए बर्तन साफ

चंडीगढ़ । अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के आदेशों के बाद धार्मिक सजा भुगत रहे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल बुधवार को मुक्तसर साहिब के गुरुद्वारा श्री टूटी गंढी साहिब पहुंचे। यहां वह दो दिन अपनी धार्मिक सजा भुगतेंगे। बुधवार को सुखबीर बादल नीले रंग का चोला पहनकर पहले गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट पर चौकीदार बनकर बैठे। इसके बाद उन्होंने एक घंटे कीर्तन सुना और तत्पश्चात बर्तन साफ करने की सेवा निभाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बीच बीती चार दिसंबर को सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को पुलिस ने बुधवार को फिर से अमृतसर की अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आठ दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा कि चौड़ा के कई कट्टरपंथियों के साथ संबंध हैं। इस मामले में कई तरह की बरामदगियां हो सकती हैं। इस केस में कई अन्यों का हाथ होने का भी संकेत मिल रहा है। अदालत ने चौड़ा की तीन दिन की रिमांड बढ़ा दी।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका