छत्तीसगढ़
Trending

नक्सल मामले में एनआईए की  सुकमा में दो जगह छापेमारी

सुकमा  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एनआईए ने गुरुवार काे दो जगह पर छापेमारी कर रही है। तड़के 5 बजे दो ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है।


आज तड़के एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल और एक अन्य महिला के घर दबिश दी। एनआईए की टीम सुबह से दोनों के घर में छानबीन कर रही है।
मंतोष मंडल पर नक्सलियाें के सहयोगी और शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था। उसे 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने भेज्जी इलाके से नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था।उसके बाद एनआईए की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही थी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper