छत्तीसगढ़
Trending

 आईईडी निष्क्रिय करते एक बीएसएफ जवान घायल

कांकेर । जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेटारकसा के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलाें काे नुकसान पहुंचने के लिए लगाये गये आईईडी को निष्क्रिय करने के दाैरान आज सुबह 9:30 बजे हादसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

हादसे में बीएसएफ का एक जवान बी. ईश्वर राव घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

जवान के हाथ और चेहरे में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा पानीडोबीर सुरक्षा कैंप से सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ। सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों का दल हेटारकसा गांव की ओर रवाना हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

इसी दौरान, पानीडोबीर कैंप के पास सड़क पर बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। जब बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दाैरान उसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बीएसएफ जवान बी. ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता सनी देओल रामायण में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button