छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के बालाेद में सड़क हादसा, छह लोगों की माैत, सात की हालत गंभीर

 बालाेद । बालोद जिले में आधीरात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सात लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। यह हादसा डौंडीथाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास हुआ।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि कार सवार लोग नामकरण संस्कार (छठी ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देररात डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास कार (सीजी04एलडी8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान दुर्पत प्रजापति (30) पिता पूना राम (30) ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार (50) पति स्वर्गीय कार्तिक राम निवासी घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार (35) पति विश्वनाथ ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार (50) ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति (55) रेवा राम सिन्हा ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) एवं जिग्नेश कुम्भकार (7) पिता प्रीतम कुम्भकार निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) के रूप में हुई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

इन 7 लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक:
1 – झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )
2 -बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )
3 -रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव
4 – यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)
5 – रम्भा बाई
6 – ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )
7 – कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भर्रे गांव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper