
मुख्यमंत्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने किया Rising Chhattisgarh 25 Years Of Excellence पुस्तक का विमोचन

यादगार एवं अविस्मरणीय पल रहा जब हमारे लिए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री ने ” Rising Chhattisgarh 25 Years Of Excellence ” पुस्तक का विमोचन किया। ” Rising Chhattisgarh” पुस्तक में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, और सामाजिक प्रगति को केंद्र में रखकर लिखी गई है। राज्य के उज्ज्वल भविष्य और अद्वितीय पहचान को शब्दों में उकेरा गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुस्तक की सराहना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस पुस्तक के सम्पादक डॉ. कीर्ति श्रीवास, सहायक प्राध्यापक(वाणिज्य), शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर एवं सुश्री श्वेता पाण्डे, सहायक प्राध्यापक(वाणिज्य), शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर, रायपुर ने मुख्यमंत्री जी एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत जी, एवं विधायक महोदय रिकेश सेन जी का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सफलता की कहानी को सभी तक पहुँचाना है। यह राज्य के हर नागरिक को समर्पित है, जिन्होंने इसे उन्नति के पथ पर अग्रसर किया। मेरे उन सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनका इस पुस्तक में अमूल्य योगदान है उनके सहयोग के बिना इस पुस्तक की यात्रा संभव नहीं थी ।

