अपराध
Trending

रायगढ़ में 22 लाख 50 हजार के साथ दाे युवक गिरफ्तार

रायगढ़ ।  रायगढ़ जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो युवकों से साढ़े 22 लाख 50 हजार रुपये कैश जब्त किया है। जब्त नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम काे मुखबीर की सूचना पर पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस की टीम ने इंदिरा नगर में एक प्लैटिना बाइक सीजी 13 एम 5796 में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की ।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – प्रेम राग – Pratidin Rajdhani

मोटरसाइकिल चालक अपना नाम गजानंद राव कातोरे पिता अभिमन्यु राव( 55) निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ बताया तथा साथ में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम गजेश देवांगन पिता मृत्युंजय देवांगन (39) निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ का रहने वाला बताया ।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

गजानंद राव के पास रखे बैग के अंदर पांच-पांच साै रुपये के 45 बंडल नोट (प्रत्येक बंडल ₹50000) कुल 22 लाख 50 हजार रुपये नकदी मिला । नकद रूपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई जवाब नहीं दे पाया। पेट्रोलिंग टीम द्वारा गजानंद राव और गजेश देवांगन को नकदी के साथ थाना लाया गया ।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ ऐसे शहर जो प्राचीन ऐतिहासिक काल से आज भी मौजूद हैं – Pratidin Rajdhani

जब्त नकदी की जानकारी आयकर विभाग को दिया गया है। उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एसआई ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव, मनोज पटनायक और रोशन एक्का शामिल थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper