RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छग व‍िधानसभा : कांग्रेस सरकार ने क‍िसानों को ठगने का काम क‍िया : मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ व‍िधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंत‍िम द‍िन आज शुक्रवार को किसान न्याय योजना में क‍िसानों को आवंट‍ित राश‍ि का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने पूछा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कितना बजट आवंटित किया गया है। जवाब में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 5627.89 करोड़ की राशि आवंटित की गई। वहीं 2021-22 में 5552.45 करोड़, वर्ष 2022-23 में 7028.53 करोड़ आवंटित वर्ष 2023-24 में 5607.32 करोड़ की राशि आवंटित की गई। मंत्री ने ये भी बताया कि वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 25 लाख 47 हजार 831 किसानों को राशि मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस पर विधायक ने पूछा कि किसानों की संख्या बढ़ने के बावजूद राशि का आवंटन कैसे हुआ। मोतीलाल साहू ने यह भी पूछा क‍ि 2023-24 में कम राशि का आवंटन क्यों हुआ? इस सवाल पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा क‍ि कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ छल किया। किसानों की संख्या ज्यादा है, लेकिन रकबा कम होने की वजह से उन्हें पैसे कम दिये गये। पिछली सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया।

हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को 13288 करोड़ का भुगतान किया। देश के इतिहास में इतना बड़ा निर्णय कभी नहीं लिया गया। पेंडिंग बोनस राशि मिलाकर 17 हजार करोड़ की राशि दी गयी। तीन माह के भीतर हमारी सरकार ने किसानों को इतनी बड़ी राशि दी, जो अपने आप में बहुत बड़ा निर्णय था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका