छत्तीसगढ़
Trending

छग विधानसभा : मांझी और मझवार समाज के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया मुद्दा  

रायपुर।  आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो  ने अपने क्षेत्र और संभाग में निवासरत मांझी और मझवार समाज के जातिगत सेटलमेंट में त्रुटि होने के कारण,जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाता जिसको लेकर विधानसभा में सवाल उठाया।
उन्होंने कहा सरगुजा संभाग में मांझी और मझवार समुदाय जो निवासरत है, उनकी जातिगत सेटलमेंट में त्रुटि है, उसके निराकरण के लिए क्या भारत सरकार को प्रकरण भेजा गया है, और नहीं भेजा गया तो उसका क्या कारण है,, जिस पर मंत्री  रामविचार नेताम  ने कहा कि इस विषय पर जल्द ही प्रकरण तैयार कर भारत सरकार को भेज दिया जाएगा,, जिस पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने कहा कि 26 फरवरी 2024 को विधानसभा सत्र के दौरान मैने यही प्रश्न उठाया था, तब जवाब आया था कि उक्त प्रकरण को भारत सरकार को भेजने के लिए प्रक्रियाधीन है, आज भी वही जवाब मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि एक एक दिन करके इस समुदाय के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, और प्रक्रिया केवल प्रक्रियाधीन है,, उन्होंने आगे कहा कि मैं निवेदन करता हूं कि इसका समय निर्धारित करें कि यह कब तक भारत सरकार को भेजा जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button