छत्तीसगढ़
Trending

Breaking:जगदलपुर में सीआरपीएफ कैंप के पास ट्रक पलटा, 4 की मौत

जगदलपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा इलाके के चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच शनिवार काे ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 ग्रामीण घायल हैं। अभी मृतकाें और घायलाें की शिनाख्त नहीं हाे पायी है।


सीआरपीएफ कैंप के पास हुए इस हादसे में चार लाेगाें की माैत हाे गयी जबकि 40 लाेग घायल हुए हैं। सीआरपीएफ के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सहायता प्रदान की। सभी को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा कि मिनी ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे। सभी ग्रामीण स्थानीय बाजार गए हुए थे। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। विस्तृत विवरण का इंतजार है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper