RADA
देश-विदेश

दिल्ली में एक्यूआई के स्तर में सुधार नहीं, आज भी ‘गंभीर’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होता नहीं दिख रहा। 16 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, महानगर में कोहरे की पतली परत छाई रही। इससे दृश्यता कम हो गई। आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।

राजधानीदिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। यह वजीरपुर में 464, अशोक विहार में 460, मुंडका में 446, बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, आनंद विहार में 443, द्वारका-सेक्टर 8 में 393 और नजफगढ़ में 372, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 399,आईजीआई एयरपोर्ट में 351, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 400, लोधी रोड में 376, मंदिर मार्ग में 400, शादीपुर में 373, श्री अरबिंदो मार्ग में 361, नजफगढ़ में 372 दर्ज किया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका