RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कविता कोसरिया को मिली पीएचडी की उपाधि

रायपुर । रायपुर की कविता कोसरिया को “सरकारी और गैर सरकारी वृद्धाआश्रम में रहने वाले वृद्धों का समाजशास्त्रीय अध्ययन: रायपुर नगर निगम के विशेष संदर्भ में” शीर्षक पर शोध कार्य पूर्ण करने पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पीएचडी की उपाधि प्रदान गई की है। वर्तमान में शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कविता कोसरिया ने एम ए और एम एड की डिग्री हासिल की है तथा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट भी उत्तीर्ण किया है.उन्होंने यह शोध कार्य डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ श्रद्धा गिरोलकर के निर्देशन में पूर्ण किया है।  कविता कोसरिया जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर  लक्ष्मीकांत कोसरिया की पत्नी और आकृति, अंशिका की मम्मी है। बीरगांव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा एवं समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारिओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए हैं।

यह शोध विषय समाज के एक महत्वपूर्ण वर्ग, वृद्धजनों, के जीवन, उनकी समस्याओं, और उनके सामाजिक वातावरण को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करता है। इस तरह का अध्ययन नीति निर्माताओं और समाजसेवियों के लिए वृद्धजनों की स्थिति सुधारने में सहायक हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका