RADA
देश-विदेश
Trending

कुर्स्क पर यूक्रेन के हमले में चार लोगों की मौत

मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की लपटों से कुर्स्क झुलस रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के एलजीओवी शहर पर यूक्रेनी हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

द मॉस्को टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, कुर्स्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशेटिन ने टेलीग्राम पर लिखा, ”प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार यूक्रेनी सशस्त्र बलों की एलजीओवी में की गई बर्बर गोलाबारी में तीन लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।”

खिनशेटिन ने कहा कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उधर, रूस की जांच समिति ने आरोप लगाया कि यह हमला अमेरिकी रॉकेटों से किया गया। इस हमले में एक अपार्टमेंट ब्लॉक की छत उड़ गई।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के साथ रूस की सीमा से लगभग 70 किलोमीटर (44 मील) पूर्व में स्थित एलजीओवी को अगस्त की शुरुआत में कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों द्वारा अचानक घुसपैठ शुरू करने के बाद से नियमित गोलाबारी का सामना करना पड़ रहा है। यह शहर कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र के ठीक पश्चिम में स्थित है। बुधवार को हुए इस हमले के बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय या क्रेमलिन ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका