छत्तीसगढ़
Trending

सुधा ओपन स्कूल आमासिवनी ,रायपुर , ने आज वीर बाल दिवस मनाया

रायपुर । सुधा सोसाइटी के चेयरमैन  गोपाल कृष्ण भटनागर ने बताया कि 26 दिसंबर की श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों – साहिबज़ादे बाबा जोड़कर सिंह जी और बाबा फ़तह सिंह जी की शहादत की स्मृति में ये दिवस मनाया जाता है ।उन के साहस और बलिदान की गाथा से आज हमार बच्चे धर्म जाति देश के लिए साहसिक कार्य करने को प्रस्तुत है और निडर बनते है ।

इस अवसर पर डॉ. आरके पांडे पूर्व वीसी ,एमिटी यूनिवर्सिटी ,मुख्य अतिथि थे, और  चंद्र लेखा पांडे सामाजिक कार्यकर्ता,  मुकेश अग्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता, एवं व्यापार जगत के जय शील शाह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। श्री भटनागर  द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्हें कॉफी मग भेंट करके सम्मानित किया। बच्चों ने साहिब जादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह जी के कार्ड और पोस्टर तैयार कर प्रदर्शित किये।अतिथियों द्वारा स्कूल के 3 छात्रों को इन छात्रों द्वारा दिखाई गई अनुकरणीय बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। कुमारी अलका (बहादुरी) छात्रा, विनय (खेल) और कुमारी संध्या (गतिविधियाँ) शुरुआत में बच्चों ने नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिस ख़ुशी और भारती जो फैकल्टी मेम्बर है उन्होंने बहुत सहयोग किया ।अंत में सभी बच्चों को जलपान परोसा गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper