देश-विदेश
Trending

डा. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी : केसी वेणुगोपाल

-कांग्रेस कार्य समिति शाम को श्रद्धांजलि सभा में करेगी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन

नई दिल्ली ।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 8 बजे एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां आम लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से शुरू होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5.30 बजे नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें सीडब्ल्यूसी सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आज जनता के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली पर रखा गया है। कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा और जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से शुरू होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper