छत्तीसगढ़
Trending

राजनांदगांवः एक ही परिवार के 3 लोगों के जले शव मिले

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव में आज एक ही परिवार के तीन लोगों के शव जली हुई हालत में मिली। शव पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की है। पुलिस को आशंका है कि सिलेंडर बलास्ट से उक्त मौतें हुई हैं।

राजनांदगांव के सीएसपी खेमलाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने आज सुबह इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया। शुरूआती जांच में गैस पाइप में लीकेज का पता चला है।

बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त एक ही परिवार के भागवत सिन्हा (40 साल), तामेश्वरी सिन्हा (35 साल) और ढाई साल की भव्या सिन्हा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक भागवत, किराना दुकान का चलाता था जबकि महिला गृहणी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper