छत्तीसगढ़

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और हरीश कवासी के घर ईडी का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर और उनके बेटे हरीश कवासी के सुकमा स्थित घर ईडी ने शनिवार सुबह छापेमारी की है। साथ ही सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई है। नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ईडी की टीम दो गाड़ियों में कांग्रेस नेताओं के घर पहुंची। लगभग 8 की संख्या में ईडी के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर आज सुबह छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान मौजूद हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने घर को घेरा हुआ है।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका