मध्यप्रदेश
Trending

कटनी में दाे ट्रकाें की आमने-सामने भिडंत , दोनाें ड्राइवरों की मौत 

कटनी । मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से सड़क हादसों में लाेग असमय अपनी जान गवां रहे है। ताजा मामला कटनी जिले का है, जहां दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : सुनीता ने बताया कैसा है गोविंदा संग उनका रिश्ता

इस दर्दनाक हादसे में दोनों वाहन के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक क्लीनर गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने ट्रकों में फंसे शव और घायलों को मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद घायलों को रीठी अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

जानकारी अनुसार हादसा कटनी जिले के रीठी थाना इलाके के लाटपहाड़ी के पास शनिवार सुबह लगभग चार बजे की है। रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाटपहाड़ी गांव के पास कटनी- दमोह मार्ग पर सुबह ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 और ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8962 की आमने- सामने से सीधी भिड़ंत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

एक ट्रक में गेहूं लोड था, जबकि दूसरे में चावल लोड था। ट्रकों की रफ्तार ज्यादा होने के कारण भिड़ंत इनती जाेरदार थी कि दोनों ट्रक एक दूसरे से फंस गए। घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना व सलैया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

आपस में टकराए दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रकों के अंदर फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को दो जेसीबी मशीन, एक हाइड्रा मशीन, कटर मशीन व क्रेन मशीन मंगवानी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर ही दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों क्लीनर में से एक की हालत बेहद नाजुक है। दोनों घायल क्लीनरों को इलाज के लिए रीठी अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों और घायलों के नाम अब तक पता नहीं चल सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper