RADA
छत्तीसगढ़
Trending

देर शाम दंतेवाड़ा पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ,विधायक अटामी ने किया स्वागत

दंतेवाड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का शनिवार की देर शाम बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में आगमन हुआ । केंद्रीय मंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंची है एवं देर रात्रि विश्राम के पश्चात वो बीजापुर के लिये तय कार्यक्रम अनुसार प्रस्थान की ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया । केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से रूबरू होकर केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्यवान को लेकर चर्चा किया । केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों एवं केंद्र सरकार के महत्वकांछी योजनाओ के क्रियान्यवान की समीक्षा की व् प्रशाशनिक अधिकारियों का बैठक लिया । विधायक चैतराम अटामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल को 500 बिस्तर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल किये जाने एवं अपोलो अस्पताल बचेली में विभिन्न चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका