RADA
उत्तराखण्ड
Trending

उत्तराखंड निकाय चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महिलाओं और ओबीसी को दी तरजीह

देहरादून । उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस सूची में प्रदेश के 28 नगर निकायों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पालिका के लिए घोषित उम्मीदवार कांग्रेस ने नगर पालिका परिषदों के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें महिलाओं और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी तय किए गए हैं। विकासनगर (सामान्य) से धीरज नौटियाल, मसूरी (ओबीसी महिला) मंजू भंडरी, हरबर्टपुर (ओबीसी महिला) शालिनी रोहिला, डोईवाला (सामान्य) सागर मनवाल, मंगलौर (सामान्य) इस्लाम, लक्सर (ओबीसी) जगदेव सिंह, शिवालिक नगर (सामान्य) महेश प्रताप राणा, पौड़ी (महिला) यशोदा नेगी, धारचूला (ओबीसी महिला) राशि थापा, डीडीहाट (सामान्य) गिरीश चुफाल, गंगोलीहाट (सामान्य) नारायण सिंह, चम्पावत (महिला) नीमा कटायट, रानीखेत-चिनियापोला (सामान्य) अरुण रावत, रामनगर (सामान्य) ओपन, गदरपुर (सामान्य) चन्द्र सिंह व नगला (नवीन) (सामान्य) से हरिओम चौहान पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।

नगर पंचायत के लिए घोषित उम्मीदवार वहीं कांग्रेस ने नगर पंचायत के 12 पदों पर उम्मीदवार तय किए हैं। इनमें अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार भी शामिल हैं। झबरेड़ा (सामान्य) से किरण चौधरी, लण्ढौरा (सामान्य) अनीश, भगवानपुर (सामान्य) राव फरमूद, ढंडेरा (नवीन) (सामान्य) उदय सिंह पुंडीर, सुल्तानपुर-आदमपुर (नवीन) (सामान्य) ताहिर हसन, लोहाघाट (सामान्य) गिरीश सिंह, बनबसा (अनुसूचित जाति) वीरेंद्र कुमार, द्वाराहाट (अनुसूचित जाति महिला) संगीता आर्य, भिकियासैंण (सामान्य) गंगा सिंह बिष्ट, चौखुटिया (ओबीसी महिला) पूजा गोस्वामी, नानकमत्ता (ओबीसी) सुखविंदर सिंह साडा, लालपुर (नवीन) (ओबीसी महिला) निशा गोस्वामी के नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगाई है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए सभी वर्गों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की प्राथमिकता बताई है। प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) मथुरादत्त जोशी ने कहा कि यह सूची क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका