छत्तीसगढ़
Trending

नगर पालिक निगम रायपुर की वार्डवार निर्वाचक नामावली तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1984 के अनुसार नगर पालिक निगम, नगरपालिका परिषद्, रायपुर की वार्डवार निर्वाचक नामावली तैयार है और लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध है। निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर तैयार की गई है। नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने या किसी प्रविष्टि को संशोधित करने के लिये दावा करना चाहे या किसी व्यक्ति का नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में आपत्ति करना चाहे, वह इस संबंध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्ररूप (फार्म) में कार्यालय समय के दौरान कभी भी, दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की आखरी तारीख दिनांक 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग रायपुर, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं राजस्व विभाग तहसीलदार तहसील कार्यालय नगर पालिक निगम रायपुर में प्रस्तुत कर सकता है। इसके उपरांत किये गये दावे आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।


नगरपालिका की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए आवेदन प्रारूप क्रमांक 1 दिनांक 31.12.2024 से कार्यालयीन समय के दौरान कभी भी, परंतु तारीख 10.01.2025 को जो कि दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पालिक निगम रायपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। विहित समय के पश्चात् प्रस्तुत दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

नगर निगम रायपुर के जोन कार्यालयों में केवल वार्ड विषेष की निर्वाचक नामावली उपलब्ध है और जहां उसके सम्बन्ध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है – जोन कमांक 1 – वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 15, 16, 17, 18 जोन कमांक 02 – वार्ड क्रमांक 6, 13, 14, 26, 27, 28, 35, जोन क्रमांक 03 – वार्ड क्रमांक 10, 12, 29, 30, 47, जोन कमांक 4 – वार्ड क्रमांक 34, 43, 44, 45 , 46, 57, 64, जोन क्रमांक 5 – वार्ड क्रमांक 39, 40, 41, 42, 66, 67, 68, जोन कमांक 6 – वार्ड क्रमांक 58, 59, 60, 61, 62, 63, 65, जोन कमांक 7 – वार्ड क्रमांक 22, 23, 24, 25, 36, 37, 38, जोन क्रमांक 8 – वार्ड क्रमांक 01, 02, 19, 20, 21, 69, 70, जोन कमांक 9 – वार्ड क्रमांक 07, 08, 09, 11, 31, 32, 33, 51, जोन कमांक 10 – वार्ड क्रमांक 48, 49, 50, 52, 53, 54, 55, 56 । इसी प्रकार नागरिक संबंधित मतदान केन्द्रों में भी निर्वाचक नामावली का निःषुल्क निरीक्षण कर सकते है एवं निरीक्षण सहित दावा आपत्तियां नियत अंतिम तिथि दिनांक 6 जनवरी 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक दर्ज करवा सकते है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper