छत्तीसगढ़
Trending

Accident Korba : तेज रफ़्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर  

काेरबा  । कोरबा जिले में 31 दिसंबर की देर रात नशा और तेज रफ्तार के कारण तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कुसमुंडा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नए साल 2025 के आगमन की खुशी में पार्टी मना रहे 2 से 3 युवक मारुति बलेनो कार क्रमांक CG 12 AT 0375 में सवार होकर तेज रफ्तार से चला रहे थे। वे मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मुड़ापार-सुभाष ब्लाक कालोनी मार्ग से गुजरते वक्त मोड़ के पास सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराए। कार की रफ्तार का अंदाजा घटनास्थल के दृश्य से लगाया जा सकता है जहां कार की ठोकर से आसपास के दुकानों के छप्पर उड़ गए और खम्भा भी टूट गया जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। कार में सवार कुसमुंडा निवासी अनुभव मसीह रोजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक आदर्श नगर कुसमुंडा निवासी एसईसीएल कर्मी बताया जा रहा है। कार में सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। नशा और तेज रफ्तार ने परिवार को नए साल के पहले ही दिन जिंदगी भर का दुःख दे दिया। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम बाद आज सुबह शव कोरबा पहुंच चुके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button