छत्तीसगढ़
Trending

 जंगली सूअर काे मारने के लिये लगाए करंट तार से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

जांजगीर चांपा  । जांजगीर चांपा में करेंट की चपेट में आने से एक नाबालिक बच्चे की मौत हो गई वहीं दूसरा बच्चा घायल है जिसे इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों के द्वार जंगली सुअर मारने ट्रांसफार्मर में करेंट वाली केबल तार लगाया था । बीती रात शौच के लिए घर से निकले तीन नाबालिक बच्चे करंट की चपेट में आ गए । मृतक बच्चे का नाम हरीश सिंह चौहान है । बता दें कि कचंदा गांव के सागर तालाब के पास लगभग 11 हजार वोल्ट ट्रांसफार्मर लगे है । घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कचंदा की है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button