उत्तरप्रदेश
Trending

साढ़े तीन फिट के बाबा की अनूठी प्रतिज्ञा, 32 वर्षों से नहीं किया स्नान

महाकुम्भनगर । आस्था का महापर्व महाकुम्भ जल्द ही शुरू होने वाला है लेकिन अभी से ही देश-विदेश से संतो, बाबाओं और तपस्वियों का आना शुरू हो गया है। अपने अनूठे व्रत,प्रतिज्ञाओं और चमत्कारों से ये बाबा श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

आसाम के कामख्या धाम से आये गंगापुरी महाराज अपने कद और प्रतिज्ञा को लेकर चर्चा में हैं। 57 वर्षीय गंगापुरी महाराज की लंबाई करीब साढ़े तीन फिट है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 32 वर्षों से बाबा ने स्नान नहीं किया है। बाबा अपने कद को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि शक्ति मानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुनीता ने बताया कैसा है गोविंदा संग उनका रिश्ता

बाबा का कहना है कि लंबाई का उनके जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और वह बचपन से ही सन्यासी बन गए थे। यह उनकी साधना को शक्ति देता है।

ये खबर भी पढ़ें : दिल के लिए फायदेमंद हैं लाल रंग के फल

क़रीब साढ़े तीन फिट लंबे बाबा अपनी प्रतिज्ञा के कारण भी चर्चा में हैं,जिसके अनुसार उन्होंने 32 वर्षों से स्नान नहीं किया है,केवल उनकी जटा का ही स्नान होता है। उनका दावा है कि यही आध्यात्मिक स्नान है। उन्होंने बताया कि यह उनकी एक खास प्रतिज्ञा का हिस्सा है।

ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

गंगापुरी जी महाराज के अनुसार गुरु के आशीर्वाद से अब तक बिना स्नान किए खुद को स्वस्थ और प्रसन्न रखे हुए हैं। उनका कहना है कि जब उनकी कुछ प्रतिज्ञा है जब वह पूरा होगा, तभी स्नान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

बाबा ने कहा कि महाकुंभ में वे स्वयं स्नान नहीं करेंगे, बल्कि केवल उनकी जटा को स्नान कराया जाएगा और जटा का स्नान ही महत्वपूर्ण होता है. शरीर की तुलना में यह आध्यात्मिक स्नान का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper