छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 9 ने दीपक आटा चक्की को किया सीलबंद

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय द्वारा जोन नगर निवेश विभाग की ओर से प्राप्त जनशिकायत जोन क्षेत्र में सही मिलने पर दुबे कालोनी मोवा मुख्य मार्ग पर दीपक आटा चक्की को कई बार नोटिस दी गई, किंतु इसके उपरांत भी संबंधित व्यवसायी ने कार्य बंद नहीं किया। जबकि उसके पीछे के घर में अत्यधिक वाइब्रेशन और दीवाल में क्रेक की समस्या आ रही थी ।

इस पर आज जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय ने स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता  पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता  ओ.पी. वर्मा, उपअभियंता  अबरार खान की उपस्थिति में संबंधित दीपक आटा चक्की को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button