छत्तीसगढ़
Trending

गाै माता की तस्करी करने वाले या ताे सुधर जाए या छत्तीसगढ़ छाेड़ दें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर ।  राजधानी रायपुर के मोमिनपारा में एक घर के भीतर गौ-मांस बेचने के मामले में पुलिस ने देर रात 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस का छापा पड़ते ही भाग गए थे। इस मामले में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गौ-सेवकों ने जमकर बवाल किया।
वहीं अब इस मामले में प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपराधियाें काे एक बड़ी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका