पंजाब
Trending

पंजाब में किसान नेता डल्लेवाल का आमरण अनशन 48वें दिन जारी

चंडीगढ़ । पंजाब के खनौरी में किसानों के मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल रविवार को 48वें दिन में प्रवेश कर गई। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आज हरियाणा के हिसार से किसानों का एक बड़ा जत्था डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी किसान मोर्चा आएगा।

हरियाणा व पंजाब में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के बावजूद किसान रातभर मोर्चे पर डटे रहे। रविवार को खनोरी में किसानों के जुटने की संभवना जताई जा रही है। इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा साझा बैठक किए जाने की भी संभावना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper