छत्तीसगढ़
Trending

उद्यानों को संवारने निगम अधिकारी कर रहे निरीक्षण, प्राप्त सुझाव व शिकायत का हाे रहा निराकरण  

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार उपायुक्त उद्यान डाॅ. अंजलि शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन उद्यानों को संवारने निरीक्षण कर माॅनिटरिंग सतत रूप से की जा रही है। उद्यानों की सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर विशेष ध्यान जनहित में जनसुविधा हेतु दिया जा रहा है।
उपायुक्त उद्यान ने जानकारी दी है कि नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा उद्यानों में आमजनों की सुविधा के लिए सुझाव पेटी लगवायी गयी है एवं सुझाव पेटी में आमजनों से प्राप्त सुझाव जनशिकायत का निराकरण त्वरित रूप से करवाया जा रहा है। उद्यान विभाग के प्रभारी अभियंताओं और जोन कमिश्नरों द्वारा उद्यानों की व्यवस्था आमजनों के उपयोग हेतु संवारकर सुन्दर बनाने निरंतर कार्य किया जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper