
CG Big Breaking News : मुंगेली कुसुम प्लांट हादसे काे लेकर सरकार ने गठित किया छह सदस्यीय टीम

उल्लेखनीय है कि बीते 9 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर स्थित कुसुम स्टील प्लांट में एक बड़ी घटना घटी थी, जब चिमनी फिट करने के दौरान वह गिर गई और कई मजदूर इसके नीचे दब गए प्लांट में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए। मौके पर एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरे का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं मलबे के नीचे दबे तीन लोगों के शव बरामद किया गया। जिसमें इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू , जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें प्लांट इंचार्ज अमित केड़िया, ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद और अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

