अपराध
Trending

काेर्ट ने हत्यारे जीजा काे सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जांजगीर चांपा। जमीन विवाद पर साले की हत्या करने वाले जीजा को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर 2023 को लक्ष्मी नारायण चक्रधारी दशगात्र कार्यक्रम में जांजगीर से बलौदा गया था। इस दौरान उनके जीजा राजकुमार प्रजापत ने टांगी से वारकर उनकी हत्या कर दी। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के राम नगर का है। इस मामले में जिला वा सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने आरोपी राजकुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपए का अर्थ दंड से दंडित भी किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper