RADA
छत्तीसगढ़
Trending

ऑटो एक्सपो का आज शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रोड टैक्स पर मिलेगी 50 फीसदी की छूट, हर दिन होंगी न्यू लॉचिंग

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा साइंस कालेज मैदान में आयोजित देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो का 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुभारंभ करेंगे। अगले माह की 15 फरवरी तक आयोजित ऑटो एक्सपो की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि सभी प्रकार के व्हीकल्स की खरीदी पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 फीसदी का छूट दिया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायकगण  राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू व पुरदंर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इनके साथ राडा के सभी पदाधिकारी, सभी स्पांशर समूह के प्रतिनिधि व स्टॉल होल्डर्स भी उपस्थित रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष  रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने बताया कि पहला ऐसा एक्सपो हैं जहां एक माह तक हर वाहन की खरीदी पर रोड टैक्स में कस्टमर को 50 प्रतिशत छूट का फायदा मिलेगा। इसका सीधा फायदा डीलर्स व सरकार को भी होगा। दोपहिया कार टै्रक्टर व कमर्शियल व्हीकल्स के चारो सेग्मेंट के अलावा एशेसरीज, बैंकिंग व अन्य करीब 200 स्टॉल होल्डर्स एक्सपो में शामिल हो रहे हैं। हर दिन न्यू लॉचिंग व सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण होंगे। राडा का यह 8 वां ऑटो एक्सपो है। साल दर साल इसकी भव्यता और बढ़ते जा रही है और पार्टिसिपेट करने वालों की संख्या भी। जिसके चलते अब रायपुर के इस एक्सपो की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका