छत्तीसगढ़
Trending

शराब घोटाला मामला : कवासी लखमा तो सिर्फ मोहरा, वास्तविक चेहरा आना बाकी-केदार कश्यप

रायपुर । शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। इस मामले में वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि, कवासी लखमा तो सिर्फ मोहरा हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री के करीबी सभी लोग जेल में हैं। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री निवास पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा था।


मंत्री कश्यप ने कहा कि, भ्रष्टाचार करके पैसा गांधी परिवार को भेजा जा रहा था। छत्तीसगढ़ के जनता की कमाई सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचता था। कहीं ना कहीं वह मोहरे के रूप में उपयोग हो रहे थे, वास्तविक चेहरा आना बाकी है। उन्हाेंने कहा कि ईडी अभी जांच कर रही है, जल्द ही मुख्य आराेपित गिरफ्त में हाेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper