छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने पर दी बधाई

रायपुर। भारत ने स्पाॅडेक्स मिशन की सफल डॉकिंग कर स्पेस डॉकिंग तकनीक में दुनिया का चौथा देश बन गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने भारत की इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम और देश वासियों को बधाई दी है।
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ‘अंतरिक्ष में भारत की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि… भारत ने स्पाॅडेक्स मिशन की सफल डॉकिंग कर इतिहास रचते हुए स्पेस डॉकिंग तकनीक में दुनिया का चौथा देश बनने का गौरव हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई! जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय भारत।

Back to top button
📰 E-Paper