छत्तीसगढ़
Trending
CG Big Breaking , IT Raid In Raipur: रायपुर में आईटी ने निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी विभाग द्वारा निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर छापे मारी है। साथ ही उनके भाई संजय अग्रवाल के अवंतिविहार स्थित घर और ऑफिस पर भी दबिश दी है। इसके अलावा आरएसए इंफ्रा कंपनी के मालिक के घर और ऑफिस पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि टीम अंदर मौजूद है और घर और ऑफिस पर छानबीन कर रही है।





