RADA
छत्तीसगढ़
Trending

अपर आयुक्त ने निगम जोन 3 में कार्यो की समीक्षा कर समय सीमा में पूर्ण करने दिये निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने उपायुक्त लोककर्म विभाग  राजेश्वरी पटेल, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर सहित नगर निगम जोन 3 कार्यालय पहुंचकर जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस सहित जोन के सम्बंधित अभियंताओं कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन क्रमांक 3 के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
अपर आयुक्त ने निर्देशित किया कि अप्रारंभ विकास कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाया जाये। इसी प्रकार प्रगतिरत सभी विकास कार्यो को अभियंतागण सतत माॅनिटरिंग कर तय समय सीमा में जनहित में प्राथमिकता से गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाये। अपर आयुक्त ने निर्देश दिये कि विकास व निर्माण कार्यो से संबंधित देयकों को नियमानुसार समय पर प्रस्तुत करना अभियंतागण सुनिश्चित करें । विकास कार्यो के देयको की प्रस्तुति में अनावश्यक विलंब ना हो, यह सुनिश्चित हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका