छत्तीसगढ़
Trending

किरण सिंहदेव दूसरी बार बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। राष्‍ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। किरण सिंहदेव को फिर से पार्टी का अध्‍यक्ष बनाया गया है।

गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम था। खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव के नाम पर नामांकन जमा हुआ था।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button