उत्तरप्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ : आज 8 बजे तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किया स्नान

महाकुंभनगर । प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रविवार को प्रात: 08 बजे तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने स्नान कर लिया है।


अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार रविवार को 08 बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासियों ने स्नान कर लिया है। इसके अलावा सात लाख से अधिक अन्य तीर्थयात्रियों ने स्नान किया है। कुल मिलाकर आज सुबह से अब तक कुल 17.02 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने स्नान ​कर लिया है।
रविवार का दिन होने के कारण प्रयागराज के आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए पहुंचे हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper