देश-विदेश
Trending

उत्तरी कोलंबिया में गुरिल्ला हिंसा, तीन दिन में 80 से अधिक लोग मारे गए

टीबू (कोलंबिया) । संघर्षग्रस्त उत्तरी कोलंबिया में लड़खड़ाती शांति प्रक्रिया के बीच ताजा गुरिल्ला हिंसा में शुक्रवार से रविवार (तीन दिन) तक 80 से अधिक लोगों की जान चली गई। पूर्वोत्तर कैटाटुम्बो क्षेत्र में सशस्त्र समूह नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के प्रतिद्वंद्वी समूह पर हमला करने के बाद हालात बिगड़ गए हैं।

बैंकाक पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार, नॉर्टे डी सैंटेंडर विभाग के गवर्नर विलियम विलामिजार ने कहा कि कैटाटुम्बो में भारी हिंसा हुई है। वेनेजुएला की सीमा के पास पहाड़ी कोकीन उत्पादक क्षेत्र के पांच नगर पालिका क्षेत्रों में सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की ताजा शुरुआत में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए और लगभग 5,000 लोग विस्थापित हो गए।

इस बीच सेना ने कहा कि हालात संभालने के लिए 5,000 से अधिक सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है। कोलंबिया का मार्क्सवादी क्रांतिकारी सशस्त्र बल कभी पश्चिमी गोलार्ध में सबसे बड़ा गुरिल्ला बल रहा है। इस बल ने आधी सदी से अधिक समय तक युद्ध लड़ा है। 2016 के शांति समझौते के बाद उसने अपनी गतिविधियां रोक दी थीं। मगर यह समझौता हिंसा को खत्म करने में विफल रहा। ईएलएन ने हाल के दिनों में दुनिया के सबसे बड़े कोकीन उत्पादक देश के सबसे बड़े ड्रग कार्टेल गल्फ क्लान के साथ भी संघर्ष किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper