उत्तराखण्ड
Trending

चोपता-देवरियाताल ट्रैक पर फंसे तीनों ट्रैकराें का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून । जनपद रुद्रप्रयाग-चोपता-देवरियाताल ट्रैक पर जंगल में रविवार को फंसे तीनों ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने देर रात तक रेस्क्यू कर लिया। सभी ट्रैकर को प्राथमिक उपचार के बाद मुख्य मार्ग पर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

रुद्रप्रयाग के जिला नियंत्रण कक्ष की जानकारी के अनुसार देवरियाताल-चोपता ट्रैक पर निकले तीन ट्रैकर जंगल में आग लगने के कारण रास्ता भटक गए। इनमें से एक व्यक्ति को चोट लग गई ताे वह रास्ते में ही रुक गया। उसका साथ एक साथी उसके पास वहीं रुक गया, जबकि तीसरा साथी सहायता के लिए नीचे गया, लेकिन उसे भी पैर में चोट लग गई थी। जंगल में तीन ट्रैकराें के भटकने की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफकी टीमाें ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात्रि तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ की एक टीम ने लगभग छह किमी पैदल दुर्गम रास्ते पर चलकर नमन यादव (21) पता लाजपत दिल्ली, समीर कुमार पाण्डेय (21) पता बिहार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। एसडीआरएफ की एक अन्य टीम ने लगभग आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय कर घायल व्यक्ति अधिराज चौहान (21 वर्ष) निवासी उदयपुर, राजस्थान को घने जंगल से ढूंढ निकाला। सभी ट्रैकर को प्राथमिक उपचार के बाद मुख्य मार्ग पर लाकर अस्पताल पहुंचाया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button