छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारे 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए, मेकाहारा में हाे रहा पोस्टमार्टम 

रायपुर। छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर पर गरियाबंद जिले में बीते तीन दिनाें से पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं, जिन्हें आज बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। जहां मेकाहारा में 22 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है, इसमें 10 सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं।

बता दें की रविवार 19 जनवरी की रात से ही कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस दौरान 27 नक्सली मारे गए, जिसमें से 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, उनमें से 14 को रायपुर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया, जहां 22 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है, इसमें 10 सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई आधुनिक तरीके की हथियार भी उनके पास से बरामद किए गए हैं. फिलहाल उस जगह पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper